सी सी रोड़ चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंटदो महीने भी नहीं टिक पाई रोड़ !

सोनभद्र

                                            सोनभद्र जिले के विकास खण्ड नगवां के ग्राम पंचायत पनिकप खुर्द में  बलियारी गांव के लिए विधायक निधि से बनाई गई सीसी रोड दो महीने भी नहीं टिक पाई। बता दें कि रावर्ट्सगंज खलियारी मुख्य मार्ग से बलियारी (परसवनियां) के लिए विधायक निधि से लगभग पच्चीस लाख की लागत से दिसम्बर जनवरी माह में बनाई गई थी।सी सी रोड़ खराब मेटेरियल के चलते फरवरी महीने में ही सीसी रोड बीच से ही फट गई है।इसपे पर्दा डालने के लिए ठेकेदार द्वारा सिमेंट का घोल से दरार को बंद करने की कोशिश की गई लेकिन बंद होने के बजाय दरार और बढ़ रहा है। उक्त सीसी रोड बनाते समय मटेरियल में मानकर को दर किनार करते हुए कार्य किया गया है  जिसके कारण जगह जगह से रोड उखड़ने लगा है। अभी  तो बरसात का पानी  गिरना बाकी है   पानी  गिरते ही पूरी रोड ही समाप्त हो जाएगी। 

जब की उस रोड़ दो विद्यालय के बच्चों का आना जाना होता रहता है  ठिकेदार  के द्वारा इतना खराब कार्य कराने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन लोगों  का मानना है सरकार ने तो  धन दिया  था की यहां के ग्रामीण व विद्यालय जाने वाले बच्चों को अब किचड़ से नहीं गुजरना पड़े गा लेकीन  अधिकारी और ठेकेदार मिल कर सरकारी धन को बन्द बांट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जन कारों का मानना  है इस सी सी रोड़ का पैसा विधायक  निधि से ब्लॉक में आया था और वहां के  जेई के द्वारा कार्य करवाया गया है इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी नगवां से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका सीओ जी नम्बर बंद रहा ग्रामिणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र  से मांग  किया है की निष्पक्ष जांच  कराकर  दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो एसे लोग ही सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं और सरकारी धन को बन्द बांट कर अपना जेब भरने में मस्त हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles