राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न !

औरैया। सदर तहसील में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव गत माह सम्पन्न हुआ था। जिसमें अध्यक्ष पर मात्र चुनाव हुआ था जबकि शेष पद निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। गुरूवार को सदर तहसील परिसर में जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को शपथ ग्रहगण सम्पन्न कराया गया।
गुरूवार को आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष शेखर मिश्रा, महामंत्री विष्णु कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कटियार, मंत्री दीपकांत भारतीय, कोषाध्यक्ष रिषभ शुक्ला, पुस्तकालय अध्यक्ष उत्तम कुमार दीक्षित, लेखा परीक्षक सौरभ तिवारी, सदस्य प्रतीक दीक्षित, अनुपम सेठ, अनुराग अवस्थी एवं योगेश कुमार को जिलाधिकारी डा इन्द्रमणि त्रिपाठी, अंकज मिश्रा ने शपथ दिलाई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके अलावा चुने गए पदाधिकारियों को भी जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं से कहा कि वह लोग आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अतिशीघ्र उसका निराकरण कराएं जिससे कि वादी को ज्यादा चक्कर न काटने पडे़ं। वहीं अध्यक्ष व महामंत्री ने पूरी कार्यकारिणी एवं अधिवक्ता साथियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि वह लोग उनकी मदद के लिए हमेशा खडे़ रहेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से श्रीनारायण त्रिपाठी, हरिभानु अवस्थी, नितिन भारतीय, राजेश दीक्षित, धर्मवीर त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, रविशंकर पांडेय आदि लोग शामिल रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles