उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री का हुआ स्वागत !

औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अवधेश भदौरिया को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया था उनके प्रदेश मंत्री बनने पर व्यापारियों ने उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
संगठन के प्रदेश मंत्री अवधेश भदोरिया ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अपने कर्तव्यों का पूर्ण निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में वह हमेशा खड़े रहेंगे। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसका बखूबी पालन करेंगे। कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है और वह उसका पालन करेंगे। कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। व्यापारी हित ही उनके लिए सर्वोपरि है। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष अमर चन्द्र राठौर, शिवपाल सिंह भदौरिया,भाजपा जिलामन्त्री राहुल गुप्ता, राज विश्नोई, मुदित गुप्ता, रविन्द्र सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता एवं व्यापारी मौजूद रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles