परशुराम सेवा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह !

औरैया। परशुराम सेवा समिति द्वारा बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के बगल में स्थित वीर हनुमान मंदिर में किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पार्चन करके समारोह का शानदार शुभारंभ किया। परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील सम्राट ने कहा कि रंगों का यह त्योहार उमंग और उल्लास से भरा त्योहार है। यहां सब एक दूसरे से गिले शिकवे मिटाकर गले मिलते हैं। रंगों से सरोबार लोग जब एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं तो यह क्षण आलौकिक होता है। .प्रदेश उपाध्यक्ष के के चतुर्वेदी ने कहा कि यह त्यौहार भाई चारे का त्यौहार है इसमें आपसी मन मुटाव दूर होता है। यह त्यौहार हम सभी को एकता की सूत्र में बांधता है।

प्रदेश मंत्री अखिलेश त्रिवेदी ने जीवन में संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए होली का त्यौहार हमारी संस्कृति की आत्मा बताया। संरक्षक निर्मल पांडे ने कहा कि होली का त्यौहार हमारी एकता के धागों में बांधता है। इससे पहले स्थानीय कवियों ने काव्य पाठ कर समा बांध दिया और आए अतिथियों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र देव दुबे, प्रखर गौड, आलोक दुबे, राज तिवारी, अविनाश अग्निहोत्री, विनोद तिवारी, राजमणि उर्फ लल्ला तिवारी उपस्थित रहे। संचालन प्रशांत अवस्थी प्रखर ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles