स्वाधीनता संग्राम के नायक थे शिवाजी- पवन मिश्र !

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा हिन्द स्वराज और मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के 359 वीं जयंती पर देवरिया तहसील गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण पुष्पांजलि कर उनको नमन किया।


इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि हिन्द स्वराज की स्थापना करने वाले भारत के वीर सपूत शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में मराठा परिवार में हुआ था।उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज को उनकी बहादुरी और वीरता के लिये पूरा देश याद करता है, शिवाजी ने अपने दरबार मराठी और संस्कृत भाषा को महत्व देते हुए, विदेशी आक्रमण के बावजूद हिदू रीति रिवाजों को संरक्षित रखा था,वे भारतीय स्वाधीनता के नायक के रूप में सदैव याद किये जायेंगे।
पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू समाज को एकजुट करने और मराठा साम्राज्य की स्थापना के लिये छत्रपति शिवाजी महाराज का योगदान अतुलनीय है।
इस अवसर पर मुख्य रुप से अजय दुबे वत्स, विजय कुशवाहा, अरुण मिश्र, डॉ विनोद पाण्डेय, संदीप कुमार, राकेश, प्रभुनाथ पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles