राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर ,।जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में आगामी 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मा0 अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-(पंचम) द्वारा किया गया।

बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में दिनांक 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। कलेक्ट्रेट से प्रभारी अधिकारी अपर उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग से अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे हैं नोटिसों को तामिला करवाया जा रहा है एवं समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
अपर जिला जज पॉस्को/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-(पंचम) ने कहा कि आगामी 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, ए0आर0टी0ओं0 प्रियंवदा सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles