सहार में निकाली गई सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा !

पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत धर्म की रक्षा को हिंदुओं की एकजुटता पर दिया जोर

सहार,औरैया। शिव शक्ति अखाड़ा के तत्वावधान में शनिवार को कस्बा सहार में सशस्त्र सन्यासी पद यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य हिंदुओं को साहसी योद्धा बनाना है। शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख संत मधुराम जी के नेतृत्व में इस रैली का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से सशस्त्र शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा का उद्देश्य हर हिंदू को सशक्त बनाना और अपने धर्म का प्रचार प्रसार करना है।

संत मधुराम ने कहा कि आज आक्रांताओं द्वारा सनातन पर हमले किए जा रहे हैं और विदेशों में हिंदुओं को सताया जा रहा है ऐसे में धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को पूरी ताकत से एकजुट होकर आक्रांताओं को सबक सिखाने की जरूरत है। होने कहां की वह हिंदू जगाने आए हैं हिंदू जगा कर जाएंगे। शोभा यात्रा में सुरक्षा के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सहार अजय कुमार, थानाध्यक्ष बेला संजय मिश्रा सहायल,बिधूना कोतवाल रवि श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम जी की अगुआई में सैकड़ों युवाओ द्वारा शोभा यात्रा के दौरान बिधूना तिराहे पर अखाड़ा के युवकों के द्वारा शस्त्र प्रदर्शन किया गया। यह शोभा यात्रा सीताराम वाटिका से प्रारम्भ होकर बिधूना तिराहा से पार्थेस्वरी मंदिर होती हुई गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रही यात्रा में अरविंद शुक्ला,विमल दुबे ,अशोक दोहरे, टीटू भदौरिया, विकास त्रिपाठी,अंकित त्रिपाठी,रवि पांडेय,अमित पाण्डेय, अरुण कुमार, संतोष गुप्ता,आशुतोष शुक्ला, आदि तमाम प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में महिलाएं व युवा शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles