व्यग्र फाउंडेशन ने गौरैया बचाव हेतु जी.एम.एकेडमी को प्रदान किया काष्ठ निर्मित घोंसला, वाराणसी मेयर अशोक तिवारी भी रहे मौजूद !

विलुप्त हो रहे गौरैया को बचाने के लिए 2018 में स्थापित व्यग्र फाउंडेशन के अध्यक्ष नवनीत पांडेय अतुल ने वाराणसी के महापौर बलिया निवासी अशोक तिवारी की उपस्थिति में जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर देवरिया पर जी.एम.एकेडमी ग्रुप के चेयरपर्सन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र को प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी एवं मनीष तिवारी आदि की उपस्थिति में काष्ठ निर्मित घोंसला प्रदान किया।

जनपद देवरिया निवासी नवनीत पाण्डेय अतुल ने बताया कि बिलु्प्त हो रही गौरैया हम सबके लिए बहुत ही सोचनीय है। इन पक्षियों को बचाना और लोगों को उनको बचाने के लिए जागरूक एवं प्रयत्नशील रहना चाहिए।

आगे उन्होंने बताया कि हम लोग यथासंभव गौरैया को बचाने के लिए काष्ट निर्मित घोंसला, ककुनी और बाजरा, पानी का पात्र आदि प्रतिवर्ष समाज के अग्रणी व्यक्तियों को देकर जागरूक किया जाता है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री अजय मिश्र ट्रेनी, पूर्व गृह राज्य मंत्री भारत सरकार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा सदस्य ओम माथुर, राज्यसभा सदस्य विजय पाल सिंह तोमर, अनेकों सांसद विधायक, वालिवुड जगत में सनी लियोन, सिद्धांत चतुर्वेदी, नाना पाटेकर, आशुतोष राणा, पद्म श्री प्रहलाद सिंह टीपानिया, पद्म श्री इन्दिरा उदयना इंडोनेशिया निवासी, प्रख्यात सितार वादक श्री लंका निवासी पद्म कुमार महेश, प्रख्यात सितार वादक फ्रांस निवासी डेनिस, अनगिनत ब्युरोकेट्स को भी दिया गया है। यह काम देश के अनेकों राज्य जिनमें दिल्ली, मुम्बई, राजस्थान, गुजरात आदि के अलावा प्रत्येक वर्ष दुर्गा पांडालों में नौ देवियों को दिया जाता है। व्यक्तिगत साधनों से निर्मित यह घोंसला गौरैया बचाव में बहुत कामगार है। मैंने अपना देहदान भी कर दिया है।

वाराणसी मेयर अशोक तिवारी ने जी.एम.एकेडमी के साथ व्यग्र फाउंडेशन की बहुत ही सराहना करते हुए कहा कि जी.एम.एकेडमी आज शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आने वाले दिनों में जी.एम. एकेडमी अपने नए कीर्तिमानों से नौराष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाएगा। इस संस्थान के लिए हमारी अनंत शुभकामनाएं हैं। व्यग्र फाउंडेशन भी अपने लक्ष्य को पूर्ण कर गौरैया बचाव में महती भूमिका निभाएगा।
चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने अतिथियों को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी एवं मनीष तिवारी ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर अनेकों अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles