लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षा का भारतीय संविधान है असली ताकत – रामजी गिरि !

संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाने के 75 वीं वर्षगांठ पर हुआ गोष्ठी

देवरिया । आजादी के बाद अपने संविधान को संविधान सभा द्वारा अपनाने के 75 वीं वर्षगांठ संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर व नगर सहित जनपद के प्रमुख चौराहे पर लोंगो के बीच संविधान के मूल प्रस्तावना के प्रति का वितरण कर मनाया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि हमारे देश का संविधान पूरे विश्व का सबसे बेहतर संविधान है,यह लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षा के लिए असली ताकत है। इसके बल पर ही आज समाज का हर तबका एक साथ सम्मान पुर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है।डॉ अम्बेडकर ,राजेन्द्र प्रसाद व देश के अन्य मनीषियों ने इसके निर्माण में महती भूमिका निभाई।आज इस संविधान के मूल भावना के साथ भाजपा की सरकार छेड़ छाड़ करना चाहती है,

उसे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी सफल नही होने देंगे।इसकी रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को हर कांग्रेसी तैयार खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून,नीलेश त्रिपाठी, आनंद देव गिरि,गोविंद मिश्र, बदरे आलम,मार्कण्डेय मिश्र, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, प्रेमलाल भारती,सुनील द्विवेदी, प्रमोद मल्ल,महेंद्र अम्बेडकर, सुबाष राय सैथवार, जयप्रकाश पाल,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, शहनवाज जफर,वीरेंद्र तिवारी,अब्दुल जब्बार,मधु शर्मा, सुहेल अंसारी,आनंद शंकर, विनोद दूबे,मानवेन्द्र तिवारी, जवाहरलाल बरनवाल,संदीप पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles