लाखों रूपयों से कराया गया अमृत सरोवर तालाब की खुदाई ओर सफाई लेकिन कार्य पूर्ण सिर्फ कागजों पर !

अमृत सरोवर में ग्राम प्रधान और सचिव मिल कर पलीता लगा रहे है दरसल मामला जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड फूलबेहड़ के ग्राम सैदापुर का है जहां ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम प्रधान व विकासखंड अधिकारी की मिलीभगत से लाखों रुपए का गोल माल किया जा रहा है जहां स्वच्छ सुंदर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और सिंचाई की सुविधा के लिए बनाए गए अमृत सरोवर की एक छवि देख सकते है किस प्रकार गंदगी का अम्बार लगा हुआ है जबकि ग्राम प्रधान और सचिव लाखों रुपए निकाल लिए गए अमृत सरोवर की साफ सफाई ओर जल स्वच्छ बनाने के लिए लेकिन अमृत सरोवर की साफ सफाई और अन्य कार्य सिर्फ कागजों में ही पूर्ण किए गए सामने आप छायाचित्र में देख सकते हैं

किस प्रकार तालाब में गंदगी दिख रही है प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से बनाए गए और सूखे पड़ने जैसी समस्याओं से निपटने के लिए बनाए गए लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव की मन मानी के चलते न अमृत सरोवर तालाब में सफाई की जाती है न ही कोई देख रेख न ही कोई मरम्मत सरोवर के आस पास खंभे लगाए गए है लेकिन उसमें तार या कोई बचाओ जैसी चीजें नहीं दिखी जल स्वच्छ होने की जगह इतनी गंदगी देखी गई जो कि एक आस पास रहने वाले व्यक्तियों को बीमारियों में भी जकड़ सकती है गांव के साथ साथ जिससे स्वच्छ रखने के सख्त निर्देश है वहां भी गंदगी का ढेर दिख रहा है और यही नहीं नल रिबोर और सोक फिट जैसी कई समस्या दिखी इसकी खबर विस्तार में जल्द ही हम दिखाएंगे कही न कही सचिव और प्रधान मिल कर अपनी तिजोरी भर सरकार को बड़ा चुना लगा रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles