भाजपा भाटपार रानी मंडल की संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला संपन्न !

देवरिया,,बुधवार को भाटपार रानी उपनगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी मंडल के संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल चुनाव अधिकारी अशोक पांडेय ने कहा कि बूथ समिति का चुनाव पूरी पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी संपन्न कराने का कार्य करें। बूथ समिति के अध्यक्ष ऐसे कार्यकर्ता को बनाया जाए जो अपनी बूथ को चुनाव में जीतने की क्षमता रखता हो। उन्होंने कहा कि अगर उस बूथ पर कोई कार्यकर्ता सक्रीय सदस्य है तो प्राथमिकता के आधार पर उसे ही बूथ अध्यक्ष बनाना है। सक्रीय सदस्य न होने की स्थिति में प्राथमिक सदस्य एवं अच्छे कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेवारी देनी है। बूथ अध्यक्ष का चुनाव 22, 23, 24 एवं 25 नवंबर तक संपन्न कर करके उसकी सूची उपलब्ध करा देनी है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ से लेकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है और भारतीय जनता पार्टी के अंदर लोकतंत्र दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन के आधार स्तंभ होते हैं इसलिए बूथ समिति का चुनाव करते समय हमें पूरी निष्पक्षता बरतने की जरूरत है।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मंटू पटेल ने किया बैठक में प्रमुख रूप से अजय कुमार दुबे, डॉक्टर पवन राय, डॉक्टर अरविंद सहाय, अश्वनी सिंह, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार सिन्हा, सुरेश तिवारी, संतोष पटेल, शैलेश सिंह, जितेंद्र जायसवाल, अजीत यादव, धर्मेंद्र सिंह, अमरेन्द्र मौर्य, डॉ के के मिश्रा, अखिलेश कुशवाहा, विशंभर पांडे, विवेक मद्धेशिया, हनुमान जायसवाल, सुरेन्द्र चौहान, सुनील कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles