साहब ! पैरवी करने वाला कोई नही है, जेल से छुड़ा दीजिए !

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी व चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव जिला कारागार में पहुंचे। उन्होंने बंदियों की विभिन्न समस्याएं सुनी। इस दौरान अनेक बंदियों ने कहा कि साहब पैरवी करने वाला कोई नही है, जेल से छुड़ा दीजिए।


अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी के समक्ष उपस्थिति हुए महुली थानाक्षेत्र के रतनपुर धायपोखर गांव निवासी इंद्रेश चौधरी ने कहा कि गांव में रंजिशवश कुछ लोगों से विवाद हो गया था। घर पर पैरवी करने वाला कोई नही है। दुधारा थानाक्षेत्र के देवरिया गांव निवासी रवि, परमजीत तथा घनघटा थानाक्षेत्र के उमाशंकर ने कहा कि उनके पास कोई जमानतदार नही है। इसलिए वह जमानत के बाद भी जेल से रिहा नही हो पा रहे हैं। महुली थानाक्षेत्र के सुनील यादव ने कहा कि उनकी जमानत सरकारी अधिवक्ता के प्रयास से मंजूर हो गई है। जेल से रिहा होने के बाद वह जमानतदार दाखिल कर देंगे। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के विजय साहनी ने कहा कि उनकी जमानत यहां से खारिज हो गई है। हाईकोर्ट में अपील दाखिल करना है। इसी प्रकार दर्जनों बंदियों ने अपनी समस्या बताई, जिनके शीघ्र निराकरण की बात कही गई। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, जेल पीएलवी सुनील कुमार व जेल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles