विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कानपुर की रमईपुर ग्राम पंचायत के प्रधान को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

जनपद कानपुर नगर-विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कानपुर की रमईपुर ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया। बुधवार को निदेशालय में आयोजित एक विशेष समारोह में इसे सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विकासखंड विधनू के अंतर्गत आने वाली इस ग्राम पंचायत की प्रधान अनीता देवी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद क्षेत्र की जनता प्रधान अनीता देवी और रमईपुर ग्राम पंचायत की खुलकर प्रशंसा कर रही है। यह सम्मान मिलने से कानपुर के विकासखंड विधनू की ग्राम पंचायत अब प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। रमईपुर ग्राम पंचायत कि सफलता का एक मुख्य कारण वहां स्थापित आर आरसी सेंटर भी है। यह सेंटर न केवल स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है बल्कि ग्राम पंचायत के लिए राजस्व का एक स्रोत भी बन गया है। ग्राम प्रधान अनीता देवी ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान पूरी ग्राम पंचायत के सहयोग से और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने पंचायत के सहयोग और कड़ी मेहनत का परिणाम है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles