राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पांचवीं वर्षगांठ पर दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित !

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 के अंतर्गत विकास क्षेत्र खलीलाबाद के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आज एक विशेष मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर चिकित्सा विभाग संत कबीर नगर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता परीक्षण की गई।

शिविर में कुल 65 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया, जिसमें से 16 बच्चों को कैंप स्थल पर ही मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की संस्तुति दी गई। शेष बच्चों को विस्तृत जांच हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा,

“राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चा सुविधा से वंचित न रहे। अब प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मेडिकल बोर्ड स्वयं आपके विकास क्षेत्र में उपलब्ध है। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ₹2000 वार्षिक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।”

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति रही, जिनमें शामिल रहे:

डॉ. सत्य प्रकाश राय (ऑर्थोपेडिक सर्जन)

डॉ. रामगोपाल (आई सर्जन)

डॉ. रमाशंकर सिंह (फिजिशियन)

डॉ. सुशील कुमार (फिजियोथैरेपिस्ट)

डॉ. रजनीश बैद्यनाथ

अर्चना त्रिपाठी, सविता उपाध्याय, विश्वनाथ विश्वकर्मा एवं दुर्गेश यादव (स्पेशल एजुकेटर एवं समन्वयक, संघ शिक्षा)

विशेष रूप से, इस अवसर पर शिवन्या सोनी, कक्षा 2, पीएम श्री विद्यालय ऊर्दहवा को व्हीलचेयर, तथा लकी कुमार, कक्षा 6, प्राथमिक विद्यालय सियारासांथा को ट्राई साइकिल वितरित की गई, ताकि वे सुगमता से विद्यालय आ-जा सकें और शिक्षा से कोई बंचित न रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles