ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद का आरोप 10% कमीशन की भेंट चढ़ी 85 कार्ययोजनाएं।

सीएम आदेशों के बावजूद लटका सेमरियावां ब्लॉक का विकास।

ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने डीएम को पत्र देते हुए अनशन की दी चेतावनी।

संतकबीरनगर।
चार साल से ठप पड़ी सेमरियावां ब्लॉक की 85 विकास परियोजनाएँ आखिर कब शुरू होंगी? यह सवाल अब पूरे क्षेत्र की जनता का गुस्सा बन चुका है। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मजहरुन्निशाँ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (लो०नि०वि०) संतकबीरनगर ने उनके पुत्र एवं प्रतिनिधि मुस्ताक अहमद से 10% कमीशन (टीएस मनी) की माँग की। कमीशन न मिलने पर विभाग ने 85 में से सिर्फ 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी, 24 परियोजनाओं पर दोबारा आपत्ति ठोक दी और 49 परियोजनाओं की फाइलें तो देखी तक नहीं।
सीएम आदेश भी ठंडे बस्ते में!
ब्लॉक प्रमुख ने सीएम योगी आदित्यनाथ के 17 अप्रैल, 16 जून, 30 जुलाई और 17 अगस्त 2025 के आदेशों का हवाला दिया और कहा कि,
“जब खुद मुख्यमंत्री जी के आदेशों का पालन नहीं हो रहा तो फिर जनता किससे न्याय की उम्मीद करे?”
भूख हड़ताल और आमरण अनशन की चेतावनी
मजहरुन्निशाँ ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल सभी 85 परियोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति (टीएस) देकर टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे क्षेत्र की जनता के साथ भूख हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि,
“अगर इस दौरान कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”
जनता में आक्रोश – विकास को रोका क्यों जा रहा?
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लो०नि०वि० की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार की वजह से सेमरियावां का विकास चार साल से अधर में लटका है। जबकि सीएम लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कर रहे हैं, वहीं विभागीय अधिकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles