जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र में झांसी से प्रयागराज, व सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से अजमेर (राजस्थान) तक नई ट्रेन चलाई जाने को लेकर उदय नारायण एडवोकेट जिला अधिवक्ता संघ हमीरपुर के कार्यकारिणी सदस्य व कपिल देव सिंह एडवोकेट सलाहकार समिति रेलवे स्टेशन हमीरपुर रोड ने रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, अध्यक्ष रेलवे बोर्ड रेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश भोपाल, रेल महाप्रबंधक प्रयागराज उत्तर प्रदेश, उपयोगकर्ता सलाहकार समिति प्रयागराज, के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें अवगत कराया की झांसी से प्रयागराज, बायां महोबा, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, प्रयागराज तक इंटरसिटी नई ट्रेन का चलाया जाना व सिंगरौली से अजमेर, बायां रीवा सतना, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, टूंडला, आगरा मथुरा जयपुर, जोधपुर अजमेर तक नई ट्रेन का संचालन किया जाना आम जनमानस, पर्यटन, शिक्षा, धार्मिक, वाणिज्यिक दृष्टिकोण, अत्यंत आवश्यक है। तथा राज्यों के विकास हित में है। जिससे उद्योग धंधों , शिक्षा जगत, वह तकनीकी कार्य क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा व रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।



