प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन !

महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के निर्देशों के अनुपालन में तथा मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया एवं कुशीनगर के सहयोग से जिला ग्राम्य विकास संस्थान, देसही देवरिया में 23 जुलाई से प्रारंभ हुआ तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 जुलाई 2025 को संपन्न हुआ। समापन समारोह में तरकुलवा के खंड विकास अधिकारी परशुराम राम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ग्राम्य विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं समूह चित्र स्मृति-स्वरूप प्रदान किए गए।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला एवं राज्य स्तर के विशेषज्ञों तथा विषयवार वार्ताकारों द्वारा व्याख्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित एक संकलित पुस्तक भी उपलब्ध कराई गई।
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई। समापन सत्र में जिला प्रशिक्षण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने सभी प्रतिभागियों एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनसे अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles