पुलिस द्वारा चलाया गया एण्टी रोमियो अभियान !

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं को जागरूक करने हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों व स्कूलों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला / बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनके समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया गया,

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है ।

इस दौरान 01. थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की एण्टी रोमियो टीम द्वारा थानाक्षेत्र में 10 स्थानों पर 255 व्यक्तियों को चेक किया गया, 210 शोहदों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया, 02 शोहदो के विरुद्ध 126/135/170 BNSS की कार्यवाही कि गई तथा 12 शोहदों से माफीनामा भरवाया गया, 02. थाना दुधारा पुलिस की एण्टी रोमियो टीम द्वारा थानाक्षेत्र में 05 स्थानों पर 217 व्यक्तियों को चेक किया गया, 89 शोहदों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया, 03 शोहदो के विरुद्ध 126/135/170 BNSS की कार्यवाही कि गई व 20 शोहदों से माफीनामा भरवाया गया, 03. महिला थाना पुलिस की एण्टी रोमियो टीम द्वारा थानाक्षेत्र में 08 स्थानों पर बिना वजह घूम रहे 100 व्यक्तियों को चेक किया गया, 85 शोहदों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles