नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार !

संत कबीर नगर ,जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता इमामुदीन पुत्र निजामुदीन निवासी बहराडाडी टोला विशुनपुरा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को धनघटा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।


विदित हो कि वादी द्वारा दिनांक 08.04.2025 को थाना धनघटा पर वादी की नाबालिग पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles