जनपद स्तरीय गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन के उपायों से अवगत कराया !

देवरिया,, 29 नवंबर 2024 ।  कृषि सूचना तंत्र योजना, इनसीटू योजना एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल सीड्स के अंतर्गत एक जनपद स्तरीय गोष्ठी/किसान मेला का आयोजन कृषि कल्याण केन्द्र, बैतालपुर, देवरिया में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चन्द्र तिवारी जी थे।
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विशेष रूप से, पराली प्रबंधन और पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान पर गहरी चर्चा की गई। साथ ही, फसल अवशेषों के प्रबंधन हेतु वेस्ट डीकम्पोजर के उपयोग और इसके फायदों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कृषि मेला में बीज शोधन, भूमि शोधन और लाइन सोइंग जैसी उन्नत कृषि विधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा, जनपद में बीजों और उर्वरकों की उपलब्धता पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे किसानों को अपनी कृषि जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद शाही, वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष अंकुर राय, उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार मौर्य, विषय वस्तु विशेषज्ञ धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सलाहकार कृषि वैज्ञानिक दिग्विजय नाथ सिंह तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, जनपद के सभी विकास खंडों से बड़ी संख्या में किसानगण भी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles