Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeLatest Newsगाड़ी बनी आग का गोला !

गाड़ी बनी आग का गोला !

संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरैना गांव में एक लग्जरी थार गाड़ी में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लग गई। गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी और अचानक आग का गोला बन गई।

स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी को जलते देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने की सूचना पर मौके पर टीम भेजी गई थी। पीड़ित की तहरीर पर इत्तेफाकिया गाड़ी जलने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आग के कारणों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments