Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeLatest Newsकांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से निकाला !

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से निकाला !

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई है। पार्टी ने लक्ष्मण सिंह के राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर किए गए बयानों को गलत माना है।

पीटीआई, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और मपी के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर हो गए हैं। लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया फैसला

पार्टी ने लक्ष्मण सिंह के राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर किए गए बयानों को गलत माना है। इसके मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये फैसला लिया है। पार्टी ने कहा लक्ष्मण सिंह की अपमानजनक टिप्पणियों ने सारी हदें पार कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments