एयू बैंक ने बाराबंकी में 10 अध्ययन केंद्र खोले: 300 से अधिक बच्चों को मिलेगा निःशुल्क शिक्षण अवसर !

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक है और यूनिवर्सल बैंक में ट्रांजिशन के लिए आरबीआई से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल प्राप्त करने वाला पहला बैंक है l सीएसआर पहल के एक भाग के रूप में, उत्तर प्रदेश राज्य के बाराबंकी जिले में 14 नवंबर 2025 को 10 एयू अध्ययन केंद्रों का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। बाल दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बचपन और सीखने की भावना का जश्न मनाया गया, और बच्चो को स्कूल बैग वितरीत किया गया जिससे इस प्रभावशाली पहल की शुरुआत के लिए यह एक सार्थक दिन बन गया।

ये केंद्र वंचित समुदायों के 300 से अधिक बच्चों को निःशुल्क बेहतर शिक्षण अवसर और समग्र विकास प्रदान करने के लिए स्थापित किए गए हैं। जिसमे इस सभी 10 अध्ययन केन्द्रों पर प्रत्येक दिन नियमित 2 घंटे निर्धारित शिक्षक द्वारा कोचिंग क्लास दिया जाता है।इस पहल का उद्देश्य कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के बीच दीर्घकालिक शैक्षिक विकास को बढ़ावा देना है। इस पहल को ग्राउंड लेवल पर आर्च फाऊंडेशन के द्वार संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles