छात्र/छात्राओं को यातायात प्रभारी द्वारा किया गया पुरस्कृत !

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 25.11.2025 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय* पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी परमहंस द्वारा कम्पोजिट विद्यालय जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में यातायात जागरुकता अभियान आयोजित कर छात्र/छात्राओं को जागरुक किया गया और यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलायी गयी ।

           तत्पश्चात छात्रों को “राह वीर गुड समेरिटन योजना” के बारें में जानकारी दी गयी यह योजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता दिलाने के उद्देश्य से “राह वीर पूर्ववर्ती गुड समेरिटन योजना” प्रारंभ की गई है । इस योजना के अन्तर्गत वे नागरिक, जो किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाते हैं, उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान-पत्र प्रदान किया जाता है । छात्रों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार में अपने माता-पिता और अपने भाई-बहन जो 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं, सबको जाकर घर पर बताएं कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें । बच्चों के प्रोत्साहन हेतु यातायात नियमों से संबंधित पुछे गये प्रश्नों का सही जवाब देने वाले छात्र/छात्राओं को यातायात प्रभारी द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles