झांसी रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में हुई बैठक, युवाओं में दिखा उत्साह
उरई (जालौन)। प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सोमवार कों कायस्थ समाज ने एकजुट होकर सक्रियता दिखाई है। झांसी रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बैठक में समाज के वरिष्ठों व युवाओं ने अधिक से अधिक स्नातकों को मतदाता सूची में शामिल कराने और चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में बताया गया कि मतदाता नामांकन के लिए द्वितीय एवं अंतिम चरण 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा, ऐसे में प्रत्येक पात्र स्नातक को मतदाता बनाना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कायस्थ समाज कलम-दवात का प्रतीक माना जाता है और समाज में स्नातक व शिक्षित वर्ग की संख्या भी काफी अधिक है। ऐसे में स्नातक चुनाव में समाज की भागीदारी न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि समाज के प्रतिनिधित्व को भी सशक्त बनाएगी। 40 विधानसभा क्षेत्रों में फैले इस चुनाव में यदि समाज के लोग संगठित होकर आगे आएं, तो निश्चित रूप से असर दिखाई देगा।
बैठक में यह बात भी सामने आई कि इस बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए समाज के लोग उत्साहपूर्वक आगे आ रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। वक्ताओं ने कहा कि कायस्थ समाज हमेशा से सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता का प्रतीक रहा है और आवश्यकता पड़ने पर समाज को दिशा दिखाने का कार्य भी करता रहा है। इस बैठक में सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, शशांक खरे, राहुल कुमार, कपिल श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, सत्यम सक्सेना, सोमेंद्र श्रीवास्तव, अक्षय रंजन श्रीवास्तव, आलोक सक्सेना, नवनीत श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, दीपक खरे, सौरभ खरे, सौरभ श्रीवास्तव, विष्णु कुमार खरे, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुल, हर्ष खरे, आलोक खरे सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।



