डीएम की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ (एसआईआर) कार्य की समीक्षा से संबंधित बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, * जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के प्रावधानों के अनुसार सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है।


जिलाधिकारी ने अवगत कराया की एसआईआर कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता व प्रगति हेतु समस्त बूथों पर सहयोगी कार्मिक (शिक्षक, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी) के साथ मिलकर बूथ लेवल अधिकारी को प्रत्येक बूथ पर कम से कम ग्रामीण क्षेत्रों में 200 फार्म एवं शहरी क्षेत्रों में 300 फार्म मतदाताओं से भरवाकर प्राप्त करते हुए बी0एल0ओ0 ऐप से डिजिटाइजेशन कराना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।


इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा धनंजय पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदित्य प्रताप, जिला अध्यक्ष अपना दल (यस) सचिन सिंह सैथवार, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुनील पांडेय, रमेश चंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी आबिद अली ,राकेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles