भाजपा सरकार के सहयोगी घटक दल राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत ओबरा खनन क्षेत्र में चट्टान से दबने के कारण मारे गए मजदूरों के परिजनों से मिलने जिला अस्पताल सोनभद्र के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के विपरित जनपद सोनभद्र में खनन माफिया मनबढ़ होकर नियमों को ताक पर रखकर सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं जो चिंता का विषय है। श्रीकांत त्रिपाठी ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मामले में लिप्त दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।



