सीतापुर दिनांक 17 नवम्बर 2025 (सू0वि0) जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैराबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, भर्ती वार्ड, लेबर रूम, एन0आर0सी0 पैथॉलोजी, औषधि कक्ष, एन0बी0एस0यू0 आदि का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि शासन की मंशानुरूप क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाये। चिकित्सालय में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये तथा अवस्थापना सुविधाओं में सुधार किया जाये। सभी स्थलों पर सफाई का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।


जिलाधिकारी ने बी0पी0एम0 अनुज कुमार के अनुपस्थित होन एवं व्यवस्थाएं सही न होने पर 15 दिन का वेतन काटनें एवं बैम का भी 15 दिन का वेतन काटनें के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस की तैयारियां न होने पर नाराजगी व्यक्त की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक को कार्यो में रूचि न लेने व अपने कार्यो के प्रति लापरवाही बरतने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। ए0एन0एम0 सुमन लता  स्टाफ नर्स को मरीजों को रेफर किये जाने पर लापरवाही बरतने के लिये कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। रजिस्टर पर विवरण अद्यतन न होने पर जिलाधिकारी नेे स्टाफ नर्स पिंकी सिंह व पूनम सिंह को स्पष्टीकरण जारी करते हुये प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। डिलीवरी रजिस्टर पर पूरा विवरण दर्ज कराया जाये तथा जन्म पंजीकरण प्रमाण-पत्र डिस्चार्ज के समय ही उनके परिवारजन को दे दिया जाये। भर्ती मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का विवरण पर्चे में अवश्य दर्ज किया जाये। उन्होंने मरीजों से वार्ता कर चिकित्सालय में मिल रही सेव

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles