मोटर में तार जोड़ते समय हादसा:24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल !

धनघटा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। संठी गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।मृतक की पहचान रणविजय यादव (24) के रूप में हुई है। वह गंगा यादव के पुत्र थे। रणविजय घर में लगे मोटर का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर लाने के बाद कुछ लोगों ने उनके पैरों की मालिश की। हिलने-डुलने जैसी गतिविधि देखकर परिजन उन्हें गोरखपुर ले गए। लेकिन वहां के डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों के अनुसार रणविजय एक होनहार और सज्जन युवक थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles