सजेती के गुजैला गांव के पास खड़े ट्रक मे घुसी कार, पांच घायल, सभी जिला अस्पताल रेफर!

जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- के सजेती थाना क्षेत्र के गुजैला गांव के पास देर रात बारात से लौट रही डिजायर कार रोड के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है। बताया जा रहा है कार में सवार सभी नशे में धुत थे। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना चकेरी निवासी प्रदीप कुमार 29 वर्ष पुत्र जगदीश राठौर अपने साथी सुनील कुशवाहा उम्र 30 वर्ष पुत्र गुरदेव निवासी गीता नगर कानपुर, देवेंद्र अवस्थी उम्र 30 वर्ष पुत्र राजेश निवासी बिंदकी, नितेश तिवारी उम्र 30 वर्ष पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी बिंदकी, पुष्पेंद्र सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र मनमोहन सिंह गांव चिरला थाना साढ़ और रवि सिंह निवासी महाराजपुर किसी शादी समारोह में शामिल होने हमीरपुर गए थे।

जहां से सभी देर रात डिजायर कार द्वारा अपने अपने घरों को लौट रहे थे। जैसे ही सभी सजेती थाना क्षेत्र के गुजैला गांव के पास पहुँचे तभी कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस चालक पंकज अपने साथी के साथ सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles