Home Main News संतकबीरनगर पुलिस की तत्परता, बहला-फुसलाकर भगाई गई युवती बरामद; अभियुक्त गिरफ्तार !

संतकबीरनगर पुलिस की तत्परता, बहला-फुसलाकर भगाई गई युवती बरामद; अभियुक्त गिरफ्तार !

0
239

संतकबीरनगर, 22जुलाई 2025:
जनपद संतकबीरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की।

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी द्वारा 16 जुलाई को अपनी पुत्री को आरोपी अंकेश पुत्र परमेश (निवासी नगवा) द्वारा बहला-फुसलाने और भगाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त को 21 जुलाई को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, अपहृता युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पूरे मामले में महिला अपराध की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्क्षण प्रभावी कार्रवाई की। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई पूरी की गई। जनपद पुलिस ने पुनः यह प्रमाणित किया है कि महिलाएं और किशोरियां जनपद में सुरक्षित हैं और ऐसे अपराधों को क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here