Friday, October 17, 2025
spot_img
HomeLatest Newsमुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गोशाला कान्हा का किया स्थलीय निरीक्षण।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गोशाला कान्हा का किया स्थलीय निरीक्षण।

संत कबीर नगर ,जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश कुमार तिवारी द्वारा कान्हा गौशाला मड़या एवं कान्हा गौशाला मगहर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

कान्हा गौशाला मड़या के निरीक्षण के समय आश्रय स्थल पर 46 गोवंश संरक्षित पाए गये, सभी गोवंशो को टैग लगा हुआ है। संरक्षित गोवंशो का स्वास्थ्य संतोषजनक पाया गया। संरक्षित गोवंशो को खुरपका/मुहपका का टीकाकरण कर दिया गया है। भूसा भण्डार कक्ष में लगभग 40 कु0 भूसा और दाना/पशुआहार 16 कु0 उपलब्ध है। संरक्षित गोवंशो के देखभाल हेतु कुल 04 केयर टेकर नियुक्त हैं।
निरीक्षण के क्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा कान्हा गौशाला मगहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय आश्रय स्थल पर 38 गोवंश संरक्षित पाए गये, सभी गोवंशो को टैग लगा हुआ है। संरक्षित गोवंशो का स्वास्थ्य संतोषजनक पाया गया। संरक्षित गोवंशो को खुरपका/मुहपका का टीकाकरण कर दिया गया है। भूसा भण्डार कक्ष में लगभग 200 कु0 भूसा चोकर 01 कु0 और दाना/पशुआहार 50 किलो उपलब्ध है। संरक्षित गोवंशो के देखमाल हेतु कुल 04 केयर टेकर नियुक्त है। नियुक्त केयर टेकरों को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा द्वारा निर्देशित किया गया कि मौसम के दृष्टिगत संरक्षित गोवंशो हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, दाना/पशुआहार, पीने हेतु स्वच्छ पेय जल उपलब्ध रहें, और आश्रय स्थल पर साफ-सफाई के दृष्टिगत कोई भी शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments