Thursday, October 16, 2025
spot_img
HomeLatest Newsमुखर्जी ने एक भारत बनाने में महती भूमिका निभायी !

मुखर्जी ने एक भारत बनाने में महती भूमिका निभायी !

देवरिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्यू कालोनी श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस दौरान पूर्व जिलाउपाध्यक्ष भाजपा अजय उपाध्याय ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म बंगाल में हुआ और उनका बहुत बड़ा योगदान आजादी में और वर्तमान पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, असम को भारत का हिस्सा बनाने में है।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे।
वो एक विद्वान व्यक्ति थे, 33 वर्ष की आयु में वो कलकत्ता यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बन गए।


पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण जम्मू कश्मीर को जो स्पेशल स्टेट्स दिया गया था, उसका उन्होंने विरोध किया और एक देश मे दो निशान,दो विधान,दो प्रधान नही चलेगा का नारा दिया। इस दौरान राजेन्द्र विक्रम सिंह,रत्नेश्वर गर्ग,पुनीत सिंह अमेठीया,संदीप कुमार,बिट्टू तिवारी,ज्ञानचन्द कुमार,टमाटर आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments