Thursday, August 28, 2025
spot_img
HomeLatest Newsबुलंदशहर कॉर्डिनेटरों का कांग्रेस ने किया स्वागत, एकजुट होकर संगठन मजबूत करने...

बुलंदशहर कॉर्डिनेटरों का कांग्रेस ने किया स्वागत, एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का संकल्प !

बुलंदशहर
जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिला कार्यालय पर जिले के वरिष्ठ नेताओं सुभाष गांधी, शिवराम वाल्मीकि, राकेश भाटी, राजकुमार पंडित, ज्ञानेंद्र राघव, पौरूष शर्मा, प्रज्ञा गौड़ को विभिन्न जनपदों में प्रदेश नेतृत्व द्वारा कॉर्डिनेटर बनाए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान की अध्यक्षता, शहर अध्यक्ष रवि लोधी के संचालन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया और नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने बुलंदशहर को सम्मान देकर 8 वरिष्ठ नेताओं को कॉर्डिनेटर बनाया है। यह सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से पार्टी संगठन सृजन अभियान को चला रही है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस नगर और ब्लॉक स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष कॉर्डिनेटर राकेश भाटी और सुभाष गांधी और ज्ञानेंद्र राघव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सम्मान दिया है, जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस में संगठन सर्वोपरि है, हर स्तर पर संगठन को सहयोग करेंगे। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, राजकुमार पंडित, पौरुष शर्मा और प्रज्ञा गौड़ ने जिला कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जिला और शहर कांग्रेस जिले में अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए काम करना होगा।


वरिष्ठ नेता नईम मंसूरी, आशु कुरैशी और मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान द्वारा वरिष्ठ नेताओं का सम्मान सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ही आम आदमी की लड़े लड़ रही है । एकजुट होकर सभी को पार्टी के लिए काम करना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, राकेश भाटी, राजकुमार पंडित, प्रज्ञा गौड़, ज्ञानेंद्र राघव, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, साजिद चौधरी, पौरुष शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, आशु कुरैशी, नईम मंसूरी, आदेश मुद्गल, आदर्शदेव शर्मा, महेश शास्त्री, रहमत अली, बसंत, लुकमान चौहान, सुरेंद्र उपाध्याय, शोएब अहमद, साहिल खान, रानी खान, खुशनसीब चौधरी, विजय जैनवाल, मुनीर अकबर, शिवम वशिष्ठ, मोहन लाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, अब्दुल सलाम, युधिष्ठिर शर्मा, देव शर्मा, सचिन पंडित आदि मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments