Thursday, August 28, 2025
spot_img
Homeउ0प्र0दो महिला प्रत्याशियों सहित 15 उम्मीदवारों ने भरा परचा !

दो महिला प्रत्याशियों सहित 15 उम्मीदवारों ने भरा परचा !

भारतीय जनता पार्टी मंडल सलेमपुर के मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया डाक बंगले पर आहूत की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार शाही के देखरेख में कुल दो महिला प्रत्याशियों सहित 15 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। समस्त उम्मीदवारों के प्रस्तावक बूथ अध्यक्ष रहे तथा भारी मात्रा में भाजपा नेता मौजूद रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार साहनी ने बताया कि यह चुनाव सलेमपुर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के लिए है तथा उम्मीदवारों की प्रक्रिया पूरी नियम के पालन के साथ की जा रही है और मंडल अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे की घोषणा बाद में की जाएगी। खर्चा भरने वालों में महिला प्रत्याशी माया जायसवाल, सुनीता देवी रही तथा पुरुष प्रत्याशियों में रवि कुशवाहा, विनय पांडे, धनंजय चतुर्वेदी, छोटे लाल गुप्ता, अनिल ठाकुर, अनूप मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, पुनीत यादव, अजय गौतम, अमित यादव, अशोक तिवारी, कृष्णकांत तिवारी तथा निवर्तमान अध्यक्ष अमरदत्त यादव रहे। चुनाव प्रक्रिया में रविन्द्र श्रीवास्तव, अमरेश सिंह की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, विनय तिवारी, लल्लन सिंह, राजीव मिश्रा, मोहित मद्देशिया, राजेश यादव, संजय श्रीवास्तव, शेषनाथ भाई आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments