Home Main News दो घरों का ताला काटकर चोरों ने उड़ाए गहने, दहशत !

दो घरों का ताला काटकर चोरों ने उड़ाए गहने, दहशत !

0
135

महुली थाना क्षेत्र के तरयापार के पश्चिमी टोला निवासी मारकंडेय वर्मा का मकान बीच आबादी में है। वह परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर वह सहपरिवार घर आए थे। अप्रैल में वह परिवार को छोड़कर मुंबई चले गए थे। 18 जून को पत्नी इन्द्रकला अपने बच्चों और सास को लेकर घर में ताला बंद करके मुंबई चली गईं। बृहस्पतिवार की सुबह उनके पटीदारों की नजर उनके घर के दरवाजे पर पड़ी तो वह दरवाजा खुला देखा तो चौंक गए। सामने के दो कमरे का ताला टूटा था।

महुली थाना क्षेत्र के तरयापार गांव में बुधवार की रात चोरों ने घर का दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने उड़ा लिए। दूसरे घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन लेकिन वहां पर कोई बहुमूल्य सामान नहीं मिलने पर घर के बक्से तोड़कर सामान बिखेरकर चले गए। इसकी जानकारी मारकंडेय और उनकी बहन को दी। चचेरे भाई शोभित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तो कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। फोन से बात करने पर मारकंडेय ने पुलिस को बताया कि पत्नी इन्द्रकला का आभूषण नथिया, मांग टीका, पावजेब, करधन, हार, कान का झुमका, नाक की कील, आदि जो छोड़कर आई थी वह चोरी हो गया है।

वहीं चोरों ने थोड़ी दूर स्थित शंकर के मकान पर भी निशाना लगाया। लेकिन वहां पर कोई कीमती सामान न मिलने के बाद चोर वहां से बैरंग चले गए। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने कहा कि इस मामले का वर्कआउट शीघ्र कर दिया जाएगा। पुलिस टीम गठित कर दी गयी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here