Thursday, August 28, 2025
spot_img
HomeNationalतमकुहीराज में हुई अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र) की बैठक !

तमकुहीराज में हुई अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र) की बैठक !

तमकुहीराज, कुशीनगर
विधानसभा तमकुही राज में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) कुशीनगर के तत्वावधान में विप्र बंधुओं की एक मासिक बैठक, विधानसभा अध्यक्ष तमकुही राज- पंडित शंभू शरण पांडेय जी, तहसील अध्यक्ष तमकुही राज तहसील अध्यक्ष-पंडित अभय कुमार पाण्डेय जी, ब्लाक अध्यक्ष तमकुही राज- डॉ जतीन्द्र कुमार चौबे जी, ब्लाक अध्यक्ष सेवरही- पंडित राजेन्द्र ओझा जी , के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष तमकुही राज -पंडित जतीन्द्र चौबे जी के आवास पर हुई। बैठक में विधानसभा तमकुही राज में,ब्राह्मण समाज के संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई । विधानसभा फाजिलनगर से,जिला अध्यक्ष महिला मंच -डां रानी शुक्ला जी, विधानसभा हाटा से ,पंडित आदित्य कुमार मिश्रा जी- जिला महासचिव व पंडित उमेश कुमार चौबे जी ,पं हरि ॐ मिश्र- जिलाध्यक्ष जी के सहयोगी विधानसभा पडरौना से वरिष्ठ उपाध्यक्ष -पंडित महेंद्र कुमार दूबे जी, ने कहा कि जिला कुशीनगर के प्रत्येक विधानसभा में संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिलकर एकत्रित होना होगा क्योंकि एकता में बल है। विधानसभा तमकुही राज से विधानसभा अध्यक्ष तमकुहीराज- पंडित शंभू शरण पांडेय जी, तहसील अध्यक्ष तमकुही राज- पंडित अभय कुमार पाण्डेय जी, ब्लाक अध्यक्ष तमकुही राज- पंडित जतीन्द्र चौबे जी, ब्लाक अध्यक्ष सेवरही -पंडित राजेन्द्र ओझा जी, ने कहा कि, विधानसभा तमकुही राज में प्रत्येक ब्लाक के प्रत्येक गांव , वार्ड से हफ्ते में एक दिन थोड़ा सा समय निकालकर,अधिक से अधिक विप्र बंधुओं से मिलकर, उन्हें जोड़ा जाएगा एवं विधानसभा तमकुही राज के प्रत्येक गांव , वार्ड से विप्र बंधुओं के दुख सुख की सूचना मिलते ही हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जाएगा। अंत में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के जिलाध्यक्ष पंडित गोलू मिश्रा जी ने , विश्वास जताया कि , आप सभी अपनी कर्मठता , कार्यकुशलता और अटूट सर्मपण से संगठन को अधिक सशक्त व मजबूत बनाएंगे और पूर्ण निष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ दृढ़संकल्पित होकर अपने उत्तरदायित्वो का निर्वाहन करेंगे।

बैठक सम्पन्न होने के बाद, विधानसभा कसया पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष कसया- पंडित अतुल चौबे जी व तहसील अध्यक्ष कसया -पंडित रजत चतुर्वेदी जी, से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा )कुशीनगर के जिलाध्यक्ष- पंडित गोलू मिश्रा जी ने शिष्टाचार मुलाकात की एवं विधानसभा कसया के प्रत्येक गांव , वार्ड से संगठन को सशक्त व मजबूत करने के लिए हफ्ते में एक दिन थोड़ा सा समय निकालकर,अधिक से अधिक विप्र बंधुओं से मिलकर उन्हें जोड़ने एवं उनके दुख सुख में सम्मिलित होने का सुझाव एवं बल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments