Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeLatest Newsझांसी रोड़ पर पूर्व जिलाध्यक्ष के दरवाज़े के सामने मिला एक अज्ञात...

झांसी रोड़ पर पूर्व जिलाध्यक्ष के दरवाज़े के सामने मिला एक अज्ञात वृद्ध का शव !

उरई (जालौन)। उरई के कोतवाली क्षेत्र झांसी रोड पर पूर्व जिलाध्यक्ष के घर के सामने लगे कूड़े का ढेर के किनारे सोमबार को सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव पाया गया। शव को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी गई।


मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने अज्ञात शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डिप्टी गंज चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान एक स्थानीय वृद्ध चन्दाउम्र करीब 65 वर्ष के रूप में हुई है, स्थानीय लोगों ने बताया कि चन्दा भीखमांग मांगकर अपना गुजर कर कही भी सो जाता था और नशे का आदि होना भी बताया जाता है। पुलिस का अनुमान है कि वृद्ध ज्यादा नशे की हालत में सर्दी से मौत का शिकार हुआ है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है। स्थानीय निवासियों ने सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने सुराग जमा कर इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments