जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर विभागाध्यक्षो को दिये निर्देश !

महोबा। जिलाधिकारी मृदुल चैधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके कारणो को रोकने के उपाय के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य स्थानों को चिन्हित करते हुए हाईवे से जोड़ने वाली अन्य सड़कों पर हाईवे से पहले स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं ताकि आने वाले वाहन की गति धीमी हो सके। सड़क दुर्घटना में संभावित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए साइनिज बोर्ड लगवाए जाए। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में ट्रैफिक नियमों की जन-जागरुकता गोष्ठी आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा साथ में 5 मिनट का बच्चों को यातायात नियमों के बारे में वीडियो को दिखाया जाए, जिससे बच्चे यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सके और बच्चों के अभिभावको को सूचित करें कि 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे यदि गाड़ी चलाते पाये जाते हैं, तो उनके अभिभावक पर कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूली वाहनों की गहन चेकिंग की जाए तथा सभी स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस, बीमा, कागज आदि को चेक किया जाए तथा क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में बिठानें से रोका जाये और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों तथा पुराने स्पीड ब्रेकरों की मरम्मत कराएं और रिफ्लेक्टर एवं संकेतक लगाने आदि की कार्रवाई समय से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यातायात प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रतिदिन चेकिंग की जाए तथा हेलमेंट और सीट बेल्ट के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी नें डीएसओको निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाए यदि पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के पेट्रोल देते हुए पाये जाते है तो ऐसे पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राइवेट बसें, डबल डेकर की बसों की चेकिंग की जाए और बिना परमिट चल रही बसों एवं यात्रियों की ओवर करता हुआ पाया जाता है तो ऐसे बस संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने एन एच झांसी को निर्देशित किया कि राजमार्गों पर अवैध मीडियन कट बंद करवाये जाए तथा आंन्धी मोड पर आवाश्यक रुप से साइन बोर्ड लगवाई जाए।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा की गायों के सींग पर रिफ्लेक्टर लगवाया जाए जिससे दुर्घटना में कमी लाई जा सके। उन्होंने एआरएम रोडवेज को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बसों में स्पीड कंट्रोल डिवाइस लगवाई जाए और उन्होंने कहा कि सभी बसों में जो कमियां हैं उन कमियों को जल्द से जल्द पूरा किया जाये तथा बस स्टैंड के एंट्री गेट के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। आरटीओ को निर्देश दिए गए की सभी स्कूलों के पास संकेतांक बोर्ड लगवाये जाए तथा मुख्य मार्गों पर एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दूरभाष हेल्पलाइन नंबर चप्सा किए जाएं और दुर्घटना में सहायता करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाए। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के पास तत्काल घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचाई जाए तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को भर्ती कराया जाए और घायलों की मदद करने वालों को सम्मानित किया जाए। डीएफओ को निर्देश देते हुए कहा कि जिन रोडो के किनारे झाड़ियां है उन झाड़ियां को साफ करवाया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम प्रकाश, समाजसेवी रामजी गुप्ता, शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles