Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeLatest Newsजिलाधिकारी ने किया गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा बृहद गोसंरक्षण केन्द्र पचपहरा का निरीक्षण आज, 2 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंनें आज विकास खंड कबरई के ग्राम पचपहरा स्थित गौ-शाला का निरीक्षण कर,निराश्रित गौ-वंशों के लिए भूसा,पीने योग्य पानी,हरा चारा,साफ सफाई की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान गौ वंशों को बढ़ती ठंड/शीतलहर से बचाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।उन्होंने गोवंश को ठंड से बचाने और उचित आहार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से गोबर-आधारित उत्पादों के निर्माण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इन उत्पादों में मूर्ति, दीपक, उपले, और पेंट आदि को शामिल किया जाए I उन्होंने इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी महोदया ने पचपहरा के गोआश्रय स्थल को ‘गो-टूरिज्म’ केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रंजन सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी श्री चंद्र किशोर वर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments