Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeLatest Newsकड़ाके की ठंड में नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी के प्रधानाचार्य ने जरुरतमंद...

कड़ाके की ठंड में नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी के प्रधानाचार्य ने जरुरतमंद छात्र छात्राओं को बांटे स्वेटर

निजी खर्च से 25 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गर्म स्वेटर, खिल उठे चेहरे


पनवाड़ी (महोबा)।
क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी के प्रधानाचार्य मोतीलाल अहिरवार ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। प्रधानाचार्य ने यह स्वेटर अपने निजी खर्च से खरीदे और विद्यालय में अध्ययनरत 25 छात्र-छात्राओं को प्रदान किए।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोतीलाल अहिरवार ने कहा कि वर्तमान समय में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ठंड से जूझना पड़ता है। ऐसे में समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए।
प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही ऐसा माध्यम है, जिससे समाज और देश का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है।
स्वेटर पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों ने प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में स्वेटर मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी और वे बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर सकेंगे।
विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। क्षेत्र के अभिभावकों एवं सामाजिक लोगों ने भी इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
इस मानवीय पहल से विद्यालय में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सर्दी से राहत मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments