जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- कस्बे के मूसानगर रोड राहा हथेरूवा मोड़ के समीप स्थित सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालय चीना पब्लिक स्कूल ने लगातार सातवी बार तहसील स्तर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। घोषित हाईस्कूल परिणाम में अपसा कौसर 98%, शौर्य त्रिपाठी 98%, आंशिक सिंह 97.4%, विराट 97%, लवी यादव 97%, नितिन शशांक 96.2%, दिव्यांश सिंह 96.2%, नव्या जैन 95.4 प्रतिशत, अंश प्रताप सिंह 93.4%, आश्रय कुमार 92.4%, सक्षम 92 प्रतिशत, रौनक कुमार 92.2%, इशांत शर्मा 90% अंक प्राप्त किया वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शिखा सिंह 96%, हर्ष गुप्ता 93%, अक्षय गुप्ता 90%, अंतर पटेल 88%, अभय प्रताप सिंह 87%, स्मृति शर्मा 86%, अर्पण सिंह 85.4 प्रतिशत, शुभी गुप्ता 85.4%, दीपाली अवस्थी 85%, आन्या दुबे 85%, खुशी निषाद 84.4%, अलकेश कुमार 84.2 प्रतिशत, रिया साहू 83%, आस्था द्विवेदी 81%, आंशिक उत्तम 81%, प्रयांश 80%, युगल कृष्ण 80%, तनिष्का 80%, अनुष्का 80%, असरबा जैनब 80% अंक हासिल किया है। वहीं विद्यालय के चेयरमैन पंकज चीना गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के साथ बच्चों के अभिभावकों ने इस सफलता को हासिल करने में पूरा योगदान दिया है। जिस तरह से हमारे बच्चे और शिक्षक स्टाफ दिन रात मेहनत कर विद्यालय का मान बढ़ा रहे हम सभी का आभार व्यक्त करते है। वहीं विद्यालय कि प्रधानाचार्या शुभांगी सिंह ने बताया कि बच्चों की मेहनत के साथ बच्चों के अभिभावक भी पूर्ण सहयोग दे रहे हैं।