प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में देवरिया के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन चार छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित जिलाधिकारी ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं !

देवरिया,,11 नवंबर। शैक्षिक सत्र 2024-25 में बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद देवरिया के छात्र छात्राओं ने विद्यालयी खेल-कूद प्रतियोगिताओं में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीते और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित की है। आज जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने इन्हें सम्मानित करते हुए ट्रैकसूट और स्पाइक प्रदान किए तथा राष्ट्रीय स्तर पर सफल होने की शुभकामनाएं दीं।

कम्पोजिट विद्यालय, नरायणपुर (तरकुलवां) की कक्षा-8 की छात्रा अंकिता प्रजापति ने वाराणसी में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुईं। उ.प्रा.वि., मठियां साहू (गौरीबाजार) के कक्षा-7 के छात्र अभिषेक कन्नौजिया ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता में ड्राइविंग/वॉटर पोलो स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीते और राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने गए। इसी विद्यालय की कक्षा-7 की छात्रा प्रिया चौहान ने लखनऊ में आयोजित स्वीमिंग प्रतियोगिता में ड्राइविंग/वॉटर पोलो स्पर्धा में चार स्वर्ण पदक हासिल किए और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुईं। उ.प्रा.वि., जगरनाथपुर (रुद्रपुर) की कक्षा-7 की छात्रा अनामिका प्रजापति ने मिर्जापुर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुईं।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, कोच अवधेश सिंह, देवानंद भारती, गंगतेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, और जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles