Home Main News बुजुर्ग के गुस्से ने ले ली पत्नी की जान !

बुजुर्ग के गुस्से ने ले ली पत्नी की जान !

0
108

घरेलू विवाद के बाद पाटा उठाकर सर पर किया वार, पत्नी की हुई मौत

जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- के सजेती कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोरिया गांव में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में नाबालिक के रोने एवं शोर मचाने की आवाज आने लगी शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की बुजुर्ग महिला रक्त रंजित मृत अवस्था में जमीन में पड़ी हुई है। वही उनका नाती जोर-जोर से रो रहा है। आसपास के लोगों ने नाती से घटना पूछी तो पता चला कि बुजुर्ग बाबा ने आवेश में आकर पत्नी पर पीढा से वार कर दादी को मार डाला है। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल प्रारंभ की। सूचना पर पहुंचे एसीपी कृष्णकांत यादव एवं एडीसीपी योगेश कुमार ने घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने बुजुर्ग के मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार सजेती के रहने वाले हीरालाल कोरी उम्र 65 वर्ष का देर रात अपनी पत्नी शिव कांति उम्र 60 वर्ष से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। वाद विवाद से आक्रोशित हीरालाल ने बगल में रख्खा पाटा उठाकर पत्नी के सर पर वार कर दिया।

घर में मौजूद नाती रौनक आवाज सुनकर अंदर पहुंचा तो देखा की दादी के सर से खून निकल रहा है। नाती को देखकर बुजुर्ग हीरालाल ने उसे भी अंदर खींचने का प्रयास किया। परंतु किसी तरीके से रौनक अपने आप को छुड़ाकर बाहर भागने लगा। भागने के दौरान अचानक किसी चीज से कर टकराने पर वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया। सुबह जब होश आया तो देखा की दादी खून से लथपथ पड़ी है और बाबा गायब है। हालात देखकर रौनक शोर मचा कर रोने लगा। आसपास के लोगों ने जब शोर सुन तो मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। बेटे विजय ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए पिता पर मां को पाटा मार कर हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं सूचना पर पहुंचे एडीसीपी योगेश कुमार एवं एसीपी कृष्णकांत यादव ने भी घटना की जानकारी ली है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here