Home Main News उल्दन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान बुद्ध जयंती...

उल्दन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान बुद्ध जयंती !

0
316

बंगरा झांसी। ग्राम उल्दन में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाई गई। पूरे गाँव में एक आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और बुद्ध वंदना के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

“भगवान बुद्ध का जीवन हमें अहिंसा, करुणा और प्रज्ञा की सीख देता है। आज के समय में उनके संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।”

जगपाल सिंह कुशवाहा अध्यापक ने सभी को सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बुद्ध पूर्णिमा का यह पावन पर्व ग्राम उल्दन में शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश लेकर आया।

इस अवसर पर बालचंद्र कुशवाहा रानीपुर (जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी झांसी) ने ग्रामवासियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया और सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भगवान बुद्ध की प्रज्ञा और असीम करुणा हम सभी को सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए

ग्राम वासियों ने मिलकर पूजा-अर्चना की और “बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि” के जाप से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर चंदन कुशवाहा संतोष कुशवाहा समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाहा अनिल नेता जी संतु संतोष कुशवाहा नीरज कुशवाहा आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here