जीवन का सूत्र – ये भी चला जायेगा !

जैन संत ने दिए प्रवचन

टहरौली ( झांसी ) कस्बा टहरौली में जैन संत इतिहासकार बाल ब्रह्मचारी बसंत महाराज, बाल ब्रह्मचारी विज्ञानन्द महाराज एवं ब्रह्मचारी बाबू लाल ने लोगों को जीवन दर्शन पर प्रवचन दिए। जैन संत यहां 2 दिवसीय प्रवास पर आए हुए थे जहाँ प्रवचन आयोजित किये गए थे। बाल ब्रह्मचारी बसंत महाराज ने अपने प्रवचन में अनेक ज्ञानपद बातें और प्रषंग सुनाए उन्होंने कहा कि जीवन में एक बात गांठ बांध लेनी चाहिये कि यहां कुछ भी स्थायी नहीं है, एक समय के बाद सब चला जाता है। बस एक सूत्र जो याद रखने जैसा है वह है ” यह भी चला जायेगा ” जिसको इस बात का भान रहता है वह जीवन में निरपराध पूर्ण स्वतंत्र जीता है। प्रवचन के दौरान राजेश जैन, मुकेश जैन, जय कुमार जैन, अनुराग खरे, गोविंद प्रतीक, मनोहर साहू, मुन्ना जैन, केशव कंथरिया, नेपाल सिंह, संजीव जैन, जनक पटेल, मुहम्मद खान, राजीव जैन, सुनील जैन, आशीष उपाध्याय, जफ्फू खान, रामनारायण लक्षकार, हरनारायण लक्षकार, बृजेश लक्षकार, चतुर्भुज आर्य, रौनक जैन, संयम जैन, सक्षम जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles