संत कबीर नगर, बृहस्पतिवार को विकास खंड सेमरियावा के एएच एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा में बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती उत्सव हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर क्वीज़ एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सफल विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के ए.एच. एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा में बुद्धवार को बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती उत्सव हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय संविधान निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार, अनुच्छेद 51, संविधान संशोधन विषयों पर क्वीज़ एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा सुन्दरी ने प्रथम, मधु चौधरी और रुखसार द्वितीय, आंचल चौधरी तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है भारतीय संविधान का निर्माण एक संविधान सभा द्वारा 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में किया गया था। संविधान सभा को 1946 में कैबिनेट मिशन योजना के तहत गठित किया गया था। संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान निर्माण की प्रक्रिया एक जटिल और लंबी प्रक्रिया थी, लेकिन इसके परिणामस्वरूप भारत को एक ऐसा संविधान मिला जो देश के लोकतंत्र और विकास के लिए आधारशिला है। संविधान सभा में विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे, जिनमें राजनीतिक नेता, वकील, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य विशेषज्ञ शामिल थे।