Thursday, August 28, 2025
spot_img
Homeखेती किसानीजून महीने में शुरू करें इन 7 व्यवसायिक फसलों की खेती, कम...

जून महीने में शुरू करें इन 7 व्यवसायिक फसलों की खेती, कम निवेश में बाजार में मांग के साथ बढ़ाएं अपनी आय !

क्या आप भी किसान है और जून महीने के लिए कुछ ऐसी फसलों की तलाश में है जिससे आपको जबरदस्त मुनाफा हासिल हो सके? तो आज हम आपके लिए ऐसी साथ फसलों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी खेती करके जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं।

आजकल कई लोग व्यावसायिक खेती करके बंपर मुनाफा कमा रहे हैं। कई युवा बड़े-बड़े पदों की नौकरियां छोड़कर खेती कर रहे हैं। यदि आप भी जून महीने में खेती के लिए ऐसी फसलों की तलाश कर रहे हैं जो आपको जबरदस्त मुनाफा कमा कर दे तो आज हम आपके लिए ऐसे ही पांच फसलों की जानकारी लेकर आए हैं। जून महीने में करें इन 5 व्यावसायिक फसलों की खेती

धान (चावल) को खेती

चावल की खेती उत्तर भारत पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में की जाती है। इसकी खेती के लिए गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है। मानसून की शुरुआत के साथ भी यह खेती की जा सकती है। नर्सरी महीने में इसकी रोपाई जून महीने से शुरू होती है, जिसके लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। चावलों की डिमांड मार्केट में हमेशा बनी रहती है, जिसके कारण इनका बाजार मूल्य भी अच्छा होता है इसलिए इसकी खेती करने वाले किसान जबरदस्त मुनाफा कमाते हैं।

2. मक्का

मक्के की खेती मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य में होती है। इसके लिए भी मध्यम वर्षा की आवश्यकता होती है। यह खरीफ फसल है जो कम समय में तैयार हो जाती है। अच्छी बात यह है कि इससे पशुओं के चारे और औद्योगिक उपयोग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लागत में यह फसल भी किसानों को जबरदस्त मुनाफा कमा कर दे सकती है।

3.बाजरा

बाजरे की खेती मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में की जाती है। शुष्क और गर्म जलवायु के साथ काम पानी वाली यह फसल काफी डिमांड में रहती है। बाजरे को कम उपजाऊ मिट्टी में भी उगाया जा सकता है।.

4. मूंगफली की खेती

मूंगफली की खेती प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश गुजरात आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु कर्नाटक जैसे राज्य में की जाती है। इसके लिए गर्म जलवायु, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है। मूंगफली का इस्तेमाल खाद्य के साथ ही तेल बनाने के लिए भी किया जाता है। यह एक उच्च व्यावसायिक मूल्य वाली फसल है, जिसकी खेती करने वाले किसानों को जबरदस्त मुनाफा हासिल होता है।

5. कपास की खेती

कपास की खेती मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य में की जाती है। इसकी खेती की शुरुआत भी जून महीने से की जाती है। लंबी अवधि वाली इस फसल से किसानों को जबरदस्त मुनाफा हासिल होता है। निर्यात के लिए इसकी हाइट डिमांड रहती है कपड़ा उद्योगों के लिए भी यह फसल काफी महत्वपूर्ण होती है।

6. सब्जियों के वाणिज्यिक खेती

जून महीने में किसान भिंडी, बैगन, टमाटर, मिर्च, खीर जैसी व्यावसायिक फसलों की खेती करके जबरदस्त मुनाफा हासिल कर सकते हैं। पूरे भारत में इन फसलों की हमेशा डिमांड रहती है। विशेष रूप से स्थानीय बाजारों में।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments